मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने नगर के विभिन्न बैंकों में जाकर सुरक्षा का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन आज भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में जाकर सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरा, इमरजेंसी अलार्म सिस्टम का निरीक्षण करते हुए चेक किया, तो वही दूसरी तरफ एटीएम, बैंक परिसर तथा बैंकों पर आने वाले कैश वेन की सूरक्षा व्यवस्था को चेक कर डियूटी पर लगे सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिया , जब से एक्सिस बैंक के पास कैश वैन गार्ड की हत्या व लूट कांड को बदमाशो ने अंजाम देकर फरार हो गए , जिनकी तलाश पुलिस पिछले ढाई महीने से कर रही है, उसी घटना के बाद से बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस चौकन्नी हो गयी है ,