मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने दुकानदार से पैसा लेने के मामले में पुलिसकर्मी को किया निलम्बित
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा से थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के एक दुकानदार द्वारा एक पुलिसकर्मी उससे वसूली करने की शिकायत करते हुए एक वीडियो दिखाया , पुलिस अधीक्षक ने वीडियो देखकर पूरे मामले की जांच नगर क्षेत्राधिकारी द्वारा कराया , जांच कराने के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि प्रथम दृष्टया जांच के आधार पर सम्बन्धित उ0नि0 के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत करते हुए तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया , साथ ही दुकान के बाहर खड़े अन्य तीन पुलिसकर्मियों को जांच पूर्ण होने तक उंन्हे भी निलम्बित किया गया है ,