मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने थाना जमालपुर क्षेत्र में पैदल भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आज थाना जमालपुर क्षेत्र में सड़को पर पैदल भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए आम जन-मानस को सुरक्षा का एहसास दिलाया , पुलिस अधीक्षक जमालपुर थाने का वार्षिक निरीक्षण करने पहुचे , निरीक्षण के पश्चात थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल के साथ बाजार , भीड़-भाड़ वाले इलाके व आसपास के क्षेत्रों में सायंकालीन पैदल गस्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया , इस दौरान सड़क पर दुकानदारों , महिलाओं, बच्चों, और आने-जाने वाले व्यक्तियों से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया , साथ ही सन्दिग्ध वाहनों और आने जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की गहनता से चेकिंग करायी , अतिक्रमण करने वालों के विरूध्द आवश्यक कार्यवाही करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया , साथ ही अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए प्रभारी निरीक्षक तथा अन्य सभी सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये , उक्त पैदल गस्त के दौरान क्षेत्राधिकारी चुनार , प्रभारी निरीक्षक जमालपुर सहित भारी संख्या में पुलिस के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे ,