मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए लगवाया दौड़
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आज पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया , साथ ही अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल कराते हुए जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए उनसे दौड़ लगवाया , पी.आर.वी. का निरीक्षण कर सम्बंधित उपकरणों की साफ-सफाई एवं रख-रखाव के निर्देश दिए , पुलिस लाइन कार्यालय में विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक करते हुए सम्बन्धित को अभिलेखों को अद्यतन रखने लिए साथ ही पुलिस लाइन मेस , वर्दी स्टोर आदि का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए , इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर , क्षेत्राधिकारी चुनार , क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षणाधीन , प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे ,