मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने जनपद के सभी थानों के पैरोकार व कोर्ट मुहर्रिर के साथ बैठक किया
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा आज पुलिस लाइन के सभागार में जनपद के सभी थानों के पैरोकार , कोर्ट मुहर्रिर एवं समस्त क्षेत्राधिकारी कार्यालयों के मुंशी , हेड मुहर्रिर के साथ बैठक कर दिशा निर्देश जारी किया , उन्होंने सभी पैरोकारों को मुकदमों में विशेष रूप से महिला अपराध सम्बन्धित मुकदमों में प्रभावी पैरवी करने तथा आरोप पत्र अन्तिम रिपोर्ट को समय से न्यायालय में दाखिल करे , जिससे अपराधों में शामिल अभियुक्तों को कठोर से कठोर सजा दिलायी जा सके , और भी अन्य मुद्दों को लेकर पुलिस अधीक्षक ने कई दिशा निर्देश दिया ,