मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक ने आगामी पर्व के मद्देनजर जनपद के कई मंदिरों में किया भ्रमण
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंदन आज भारी पुलिस बल के साथ आगामी वनरात्र मेला व अन्य त्यौहारो के मद्देनजर जनपद के विभिन्न विभिन्न थाना क्षेत्रों के मंदिर में भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया , आगामी शारदीय नवरात्रि मेला, दशहरा, रामलीला सहित अन्य पर्वो को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनंदन विभिन्न धार्मिक स्थानों पर के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं, सर्व प्रथम थाना चुनार क्षेत्रांतर्गत स्थित माँ शीतला धाम मंदिर अदलपुरा के मंदिर परिसर, आसपास के बाजारों तथा श्रद्धालुओं के आने जाने वाले मार्गों का भ्रमण कर भौतिक सत्यापन किया , साथ ही गंगा घाटों का जायजा लिया , उसके बाद थाना हलिया क्षेत्र के गडबड़ा धाम परिसर व आस-पास लगायी जाने वाली पुलिस बल के ड्यूटी-प्वाइंटो का भौतिक सत्यापन व अन्य सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया ,