मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड का निरीक्षण जवानों से कराया गया ड्रिल लगवाई दौड़
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने आज लाइन स्थित परेड ग्राउण्ड पर साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया , जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से फिट रहने के लिए पुलिस जवानों से व्ययाम कराते हुए दौड़ लगवाई , अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के लिए ड्रिल तथा शस्त्र कवायद भी कराया गया , उसके बाद पी.आर.वी. का निरीक्षण कर सम्बंधित उपकरणों की साफ-सफाई एवं रख-रखाव के निर्देश दिए , गणना कार्यालय में विभिन्न रजिस्टरों व अभिलेखों को चेक करते हुए सम्बन्धित को अभिलेखों को अद्यतन रखने लिए तथा पुलिस लाइन मेस , पुलिस लाइन कार्यालय , पुलिस लाइन बैरक आवासीय परिसर के साफ-सफाई एवं समुचित रख-रखाव के भी निर्देश दिया ,