मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक की बड़ी कार्यवाही पशु तस्करी व गांजा बिक्री में शामिल मुख्य आरक्षी निलम्बित
मिर्ज़ापुर पुलिस अधीक्षक अभिनंन्दन ने आज फिर पुलिस विभाग के एक मुख्य आरक्षी के ऊपर की बड़ी कार्यवाही , लगातार थाना लालगंज के पुलिस चौकी बेलन बरौंधा पर नियुक्त मुख्य आरक्षी रामलाल राय के खिलाफ मिल रही शिकायतों को संज्ञान लेते हुए मुख्य आरक्षी को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया , साथ ही विभागीय जांच भी आसन्न की , पुलिस अधीक्षक के मुताबिक थाना लालगंज के पुलिस चौकी बेलन बरौंधा पर नियुक्त मुख्य आरक्षी रामलाल राय अवैधानिक कृत्यों जैसे पशु तस्करी, गांजा बिक्री आदि में सहयोग प्रदान करने के साथ ही पुलिस चौकी पर सहकर्मियों से अभद्र व्यवहार की शिकायत इनके कृत्यों से आम जनमानस में पुलिस की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के आरोप में तात्कालिक प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच आसन्न की गयी है ,