मिर्ज़ापुर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थियों में ट्रेन में मौत
मिर्ज़ापुर पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थियों में ट्रेन में मौत हो गई , रेलवे कंट्रोल रूम से मिली जानकारी पर मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के रुकने पर जीआरपी ने वृद्ध के शव को ट्रेन से बाहर निकलवाया , हम आपको बता दे कि दिल्ली से चलकर मिर्ज़ापुर होते हुए आगे को जाने वाली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थियों में ट्रेन में मौत हो गई , ट्रेन के रुकने पर जीआरपी ने वृद्ध के शव को ट्रेन से बाहर निकलवाया , जीआरपी द्वारा वृध्द के समान की तलाशी लेने पर मृतक के पास से मिले डायरी से पता चला की वृद्ध मध्य प्रदेश का रहने वाला था , जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने वृद्ध के परिजनों को इसकी सूचना देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. परिजनों के आने के बाद शिनाख्त होने पर ही वृद्ध का पोस्टमार्टम कराया जायेगा , फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की जांच में जुट गई है ,