मिर्ज़ापुर पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने वाली कांग्रेस नेता आयुषी शुक्ला जेल से रिहा
मिर्ज़ापुर चुनार क्षेत्र की रहने वाली कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य महेंद्र आयुषी शुक्ला बीते दिनों अपने ट्विटर एकाउंट से पीएम मोदी के ट्वीट पर कुछ अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था , आज कांग्रेस नेता आयुषी शुक्ला जेल से रिहा हो गयी , जेल से छूटने के बाद कांग्रेसियों ने उनका स्वागत किया , कांग्रेस पीसीसी सदस्य नेत्री महेंद्र आयुषी शुक्ला ने अपने X एकाउंट पर पोस्ट किया कि 'प्रिय साथियों जेल से रिहाई हो गई , सहयोग के लिए आप सभी का आभार , जय हिंद , जय कांग्रेस , दरसल बीते दिनों चुनार क्षेत्र की रहने वाली कांग्रेस नेता पीसीसी सदस्य महेंद्र आयुषी शुक्ला ने पीएम मोदी के ट्वीट पर कुछ अभद्र टिप्पणी कर दिया था , जिसको लेकर भाजपा के नगर महामंत्री अभिलाष शर्मा ने आयुषी शुक्ला के खिलाफ पुलिस मामला दर्ज कराया था , उस मामले में बीते दिनों पुलिस ने आयुषी शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था , जेल से रिहा होने पर कांग्रेसियों ने उनका जेल के सामने जमकर स्वागत किया ,