मिर्ज़ापुर पालिका कार्यालय में नव देवी सम्मान समारोह में महिलाओं को किया गया सम्मानित
मिर्ज़ापुर नगर पालिका के प्रधान कार्यालय पर आज आयोजित नव देवी कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वाली महिलाओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया , स्वच्छ भारत मिशन समारोह के अंतर्गत रखी गई विभिन्न नौ श्रेणियों में 3 -3 महिलाओ और समस्त चारो नगरीय निकायों , नगर पालिका परिषद मिर्जापुर , चुनार , अहरौरा और नगर पंचायत कछवा में से कुल 27 महिलाओं का चयन किया गया था , कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया , इन महिलाओं ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के समस्त निकायों में डोर टू डोर मण्डल स्तरीय और राज्य स्तरीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के लिए भी बहुत अच्छा प्रदर्शन करते हुए लोगो जागरूकता कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया था , जिसके लिए इन्हें नव देवी कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया गया , ये महिलाएं नगर को स्वच्छ बनाने के लिए लगातार लोगो को जागरूक करने का कार्य कर रही है , उनका कहना है यदि घर की महिलाएं जागरूक हो जाए तो नगर को स्वच्छ बनाने में सहयोग मिलेगा , इस मौके पर पीओ डूडा प्रतिभा श्रीवास्तव , जिला संयोजक हिमांशु केसरवानी सहित अन्य लोग मौजूद रहे ,