मिर्ज़ापुर पालिका अध्यक्ष ने अपने पूरे स्टॉप के साथ कर्मचारी के आकस्मिक निधन पर जताया शोक
मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आज सुबह पालिका के प्रधान कार्यालय पर नगर पालिका के कर विभाग में कर समाहर्ता के पद पर कार्यरत श्यामधर दुबे की आकस्मिक मृत्यु पर शोक सभा कर पूरे अधिकारी और कर्मचारियो के साथ दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दिया , शोकसभा में अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता समेत सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों ने अपने बीच काम करने वाले श्यामधर दूबे को नम आंखों से यादकर उनकी आत्मा को शान्ति के लिए भगवान से प्रार्थना किया , दरसल श्यामधर दूबे को मंगलवार की शाम दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था , उनके मौत की खबर लगते ही बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुँचकर परिजन से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त कर अंतिम यात्रा में शामिल होकर नम आंखों से विदाई दिया , आज पालिका के प्रधान कार्यलय पर नपाध्यक्ष , ईओ और अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों ने उनके छाया चित्र पर पुष्प अर्पण कर उनको श्रद्धांजलि दिया , साथ ही एक दिन के लिये पालिका कार्यालय को बंद कर देने का निर्देश दिया , श्रद्धांजलि सभा मे कर निर्धारण अधिकारी अरविंद यादव , कर अधीक्षक बृजमोहन यादव , जलकल अभियंता सुधीर कुमार वर्मा , कार्यालय अधीक्षक बाल गोविंद अग्रवाल , अवर अभियंता मनोज सोनकर के साथ सभी अधिकारी और कर्मचारीगण मौजूद रहे ,