मिर्ज़ापुर पहुचे आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने आप प्रत्याशी के लिए मांगा वोट
मिर्ज़ापुर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह बीते रात मिर्जापुर में पहुचकर निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद मिर्ज़ापुर से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सुनील कुमार पांडेय के लिए नुक्कड़ सभा कर लोगो से जिताने की अपील किया , नुक्कड़ सभा कार्यक्रम का आयोजन सबरी के हयात नगर क्षेत्र में आयोजित किया गया था , उन्होंने नगर निकाय चुनाव के लिए अपने पार्टी प्रत्याशी के लिए जनसभा को संबोधित किया , इस बीच बिजली कट जाने के बाद मोबाइल की रोशनी में संजय सिंह जनसभा को संबोधित किया , आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी सुनील कुमार पांडे को भारी मतों से जिताने के लिए लोगो से अपील किया , उन्होंने कहा कि यदि आम आदमी की पार्टी नगर निकाय चुनाव में आती है तो मिर्ज़ापुर नगर वासियों का हाउस टैक्स हाफ और वाटर टैक्स माफ कर दिया जाएगा , और दिल्ली मॉडल पर मिर्ज़ापुर नगर का विकास किया जाएगा , उन्होंने जनसभा को यह विश्वास दिलाया कि आम आदमी की पार्टी नगर निकाय चुनाव में जीतने पर मोहल्ला क्लीनिक बनाया जाएगा ,