मिर्ज़ापुर पहुंचे मंत्री नंदी ने कल रात हुए भयावह सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति शोक प्रकट कर प्रेस से बात की
मिर्ज़ापुर पहुंचे प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कल रात ड्रमंडगंज में हुए भयावह सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करने के बाद प्रेस से बात करते हुए कहा कि इस बेहद दुःखद समय में हमारी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है, मुख्यमंत्री जी ने आर्थिक सहायता की घोषणा की है, हमने जिलाधिकारी से वार्ता करके हर सम्भव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं, उसके बाद उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की आधी आबादी को न्याय और भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम था, प्रधानमंत्री जी ने इसे भागीदारी से एक कदम आगे बढ़कर महिलाओं के स्वाभाविक अधिकार से जोड़ा है, लेकिन विपक्ष जो मुद्दाविहीन, बुद्धिविहीन और दृष्टिविहीन है उसने इस विधेयक का विरोध करके अपने ही पैरों में कुल्हाड़ी मारी है, इस विरोध ने उनके महिलाविरोधी और रूढ़िवादी एजेण्डे को बेनकाब कर दिया है, ये लोग मातृशक्ति को घर की चौखट तक सीमित रखना चाहते हैं और माननीय प्रधानमंत्री जी उन्हें विधानसभाओं और संसद की चौखट तक पहुँचाना चाहते हैं, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी समेत पूरे विपक्ष ने परिसीमन की बेबुनियाद अफवाह के माध्यम से हमेशा की तरह तुष्टिकरण को ही बढ़ावा दिया है, संसद में केवल यह विधेयक नहीं गिरा है बल्कि सम्पूर्ण विपक्ष आधी आबादी की नजरों से गिर गया है, आने वाले चुनावों में मातृशक्ति अपने जनादेश से इन अवसरवादियों को माकूल जवाब देगी ,