मिर्ज़ापुर पहुंचे निषाद पार्टी सुप्रीमो डॉ संजय निषाद ने कहा विकास के लिए गंभीर है सरकार
मिर्ज़ापुर दौरे पर आये निषाद पार्टी के सुप्रीमो सरकार में मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री डॉo संजय कुमार निषाद ने नगर के सिटी क्लब में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व की सरकारों ने मत्स्य विभाग को सबसे कमजोर विभाग बना दिया था , प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी जी की सरकार ने मत्स्य विभाग को नई ऊर्जा दी है, इसके लिए उन्होंने केंद्र और राज्य की सरकारों को धन्यवाद देते हुए कहा कि वह जिस समाज से आते हैं उस समाज की सेवा करने के लिए उनको अवसर मिला है , आज मछुआ समाज को मत्स्य विभाग की सभी योजनाओं का पूरा लाभ मिल रहा है, मछुआ समाज को पूर्व की सरकारों ने अछूत समझा जाता था, आज प्रदेश सरकार उनके विकास के लिए नई नई योजनाएं चला रही है, जनपद चंदौली के अंदर एशिया की सबसे बड़ी मछली मंडी अल्ट्रा मॉडर्न फिश मंडी का निर्माण भी करवाया जा रहा है, मछली मंडी बनने से सीधा लाभ मंडल बनारस और मिर्जापुर के मत्स्य पालकों को मिलेगा , तो वही घोसी उपचुनाव पर कहा कि घोसी का उपचुनाव प्रत्याशी के चेहरे पर हुआ और जनता ने प्रत्याशी के चेहरे पर मतदान किया ऐसे में हार की समीक्षा की जाएगी किन कारणों से हार हुई है,