मिर्ज़ापुर पहुंचे जल शक्ति मंत्री ने माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर मड़िहान विधायक के गांव गोल्हनपुर पहुंचे जहाँ हुआ जोरदार स्वागत
मिर्ज़ापुर जनपद में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने माँ विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर विन्ध्य कॉरिडोर के कार्य प्रगति का जिलाधिकारी के साथ निरीक्षण कर, पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के गांव गोल्हनपुर पहुंचे, जहा पर जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का जोरदार स्वागत किया गया, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल के गांव गोल्हनपुर में उनके आवास पर पहुंचकर विधायक जी से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका हाल चाल लिया, इस अवसर पर विधायक जी ने जल शक्ति मंत्री को माँ विंध्यवासिनी का स्मृति चिन्ह एवं अंग वस्त्र भेंट कर उनका जोरदार स्वागत किया , तो वही गोल्हनपुर के ग्राम प्रधान इंस पटेल द्वारा मंत्री जी को राम जानकी मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट किया , मंत्री जी ने राम जानकी मंदिर में जाकर दर्शन पूजन किया, हम आपको बता दे कि मड़िहान विधायक रामशंकर सिंह पटेल ने अपने गांव गोल्हनपुर में भगवान राम, जानकी, का भव्य और विशाल बहुत ही सुन्दर मंदिर का निर्माण कराया है, आज विधायक जी के गांव पहुंचे जल शक्ति मंत्री जी ने राण जानकी मंदिर में दर्शन पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लिया, इस अवसर उपजिलाधिकारी चुनार एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी चुनार एवं थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे ,