मिर्ज़ापुर परिवार परामर्श केन्द्र ने बिछड़े 5 दम्पत्तियों को काउंसिलिंग के माध्यम से मिलाया
मिर्ज़ापुर प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र ने आज जनपद में बिछड़े 5 दम्पत्तियों को काउंसिलिंग के माध्यम से मिलाकर एक दूसरे के साथ रहने को राजी कर पुनः उनके उजड़ते घर को बसा दिया , जनपद में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन में महिला परिवार परामर्श केन्द्र ने आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले पांच दम्पत्ति जो किसी न किसी वजह से एक दूसरे से अलग हो गए थे , जिन्हें परिवार परामर्श केन्द्र में हुयी काउन्सिलिंग के माध्यम से मिलाकर एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी कर लिया , प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान परिवार परामर्श केन्द्र/प्रभारी महिला थाना म0उ0नि0 शशि तिवारी, महिला आरक्षी सपना तथा सदस्यगण श्रीमती निर्मला राय मौजूद रही ,