मिर्ज़ापुर परिवार परामर्श केन्द्र ने बिछड़े 06 दम्पत्तियों को काउंसिलिंग के माध्यम से मिलाया गया
मिर्ज़ापुर प्रोजेक्ट मिलन के तहत परिवार परामर्श केन्द्र ने आज जनपद के अलग अलग थाना क्षेत्रों के बिछड़े छः दम्पत्तियों को काउंसिलिंग के माध्यम से मिलाकर एक दूसरे के साथ रहने को राजी कर उनके उजड़ते घर को फिर से बसा दिया , जनपद में चलायें जा रहे प्रोजेक्ट मिलन महिला परिवार परामर्श केन्द्र ने आज जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के रहने वाले छः दम्पत्ति जो किसी न किसी घरेलू विवाद की वजह से एक दूसरे से अलग अलग होकर रहा करते थे , जिनका परिवार टूटने की कगार पर खड़ा था , जिन्हें आज परिवार परामर्श केन्द्र में हुयी काउन्सिलिंग के माध्यम से मिलाकर एक दूसरे के साथ रहने के लिए राजी कर लिया गया , प्रोजेक्ट मिलन काउंसिलिंग में होने वाली समस्त कार्यवाही के दौरान परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी म0उ0नि0 शशि तिवारी, म0कां0 सपना तथा सदस्यगण पार्वती पाण्डेय, डा0 कृष्णा सिंह व अन्य लोग मौजूद रहे ,