मिर्ज़ापुर पद्मश्री व प्रसिद्ध कजरी गायिका अजिता श्रीवास्तव के निधन पर पूर्व मंत्री व मड़िहान विधायक ने शोक प्रकट कर दी श्रद्धांजली
मिर्ज़ापुर पद्मश्री व प्रसिद्ध कजरी गायिका अजिता श्रीवास्तव के निधन पर पूर्व ऊर्जा राज्य मंत्री व मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने दुःख प्रकट कर उन्हें श्रद्धांजली दी , दरसल बीते तीन दिनों से विधायक जी जनपद के बाहर है , लेकिन जैसे ही पद्मश्री व प्रसिद्ध कजरी गायिका अजिता श्रीवास्तव के निधन की दुःखद समाचार मिलते ही वो काफी सदमे में हो गए , उन्होंने मिर्ज़ापुर न्यूज बुलेटिन आफिस में फोन कर दुःख जताते हुए कहा कि
पद्मश्री अजीता श्रीवास्तव जी के निधन का बहुत ही दुखद समाचार मिला, तो हमे विश्वास नही हुआ, उन्होंने कहा कि अजीता श्रीवास्तव जी हमारे जिले नाम को अपनी कजरी गायन से पूरे देश में रौशन किया , आज इतनी बड़ी हस्ती हम लोगो के बीच नही रही, मैं नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हु, ईश्वर से प्रार्थना करता हु कि उनकी आत्मा को शान्ति दे एवं उनके परिवार को इस दुःख की घड़ी में हिम्मत दे, हम आपको बता दे कि पद्मश्री व प्रसिद्ध कजरी गायिका अजिता श्रीवास्तव पिछले काफी दिनों से बीमार चल रही थी, उन्होंने शनिवार की देर शाम करीब 5:55 मिनट पर अपने जीवन की आखिरी सांस लेते हुए सब को अलविदा कह गयी ,