मिर्ज़ापुर पड़री पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में फरार आरोपी को किया गिरफ्तार
मिर्ज़ापुर थाना पड़री पुलिस ने आज गैंगेस्टर एक्ट मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा , पुलिस जानकारी के अनुसार 01.08.2023 को थाना पड़री पर दर्ज धारा 3 (1) उ0प्र0 गिरोहबन्द समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के मामले में फरार चल रहे आरोपी को उप-निरीक्षक शिवानन्द यादव ने मुखबिर की सूचना के आधार पुलिस टीम के साथ पहुंचकर गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त अभिषेक मौर्या पुत्र अमीचन्द्र मौर्या निवासी कम्हारी थाना पड़री को गिरफ्तार कर लिया , पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्त अभिषेक मौर्या अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ के लिए रेल की पटरियों में लगी पेन्ड्राल क्लिप, जलेबी की चोरी कर बेचने का कार्य किया करता था , पुलिस द्वारा कानूनी कार्यवाही को पूरा करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया ,