मिर्ज़ापुर पड़री क्षेत्र के जिलाबदर अपराधी को पुलिस ने धरदबोचा
मिर्ज़ापुर थाना पड़री क्षेत्र के जिलाबदर अपराधी जो छुपकर जिले में ही रहा करता था, पुलिस ने जिलाबदर अपराधी सन्तलाल बिन्द पुत्र सुलाभ बिन्द निवासी लोकापुर थाना पड़री को मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना पड़री क्षेत्र के ग्राम कोटवां ओवर ब्रिज के पास से गिरफ्तार कर लिया, जिलाधिकारी, ने सन्तलाल बिन्द को दिनांकः 31.05.2025 से 06 माह के लिए जिला बदर किया गया था, परन्तु अभियुक्त जनपदीय सीमा के भीतर ही लुकछिप कर निवास कर रहा था, पुलिस ने आरोपी पर धारा 10 उ0प्र0 गुण्डा नियंत्रण अधिनियम पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही पूरा करते हुए जिलाबदर अपराधी को न्यायालय से जेल भेजा , गया।