मिर्ज़ापुर पंचायत भवन में सचिवालय न चलाकर निजी कमरे में चलाने पर ग्राम विकास अधिकारी निलंबित
मिर्ज़ापुर ग्राम पंचायत बरकछा कला में पंचायत भवन में सचिवालय न चलाकर निजी कमरे में चलाने पर ग्राम विकास अधिकारी बरकछा कला निलंबित कर दिया गया , दरसल पंचायत सचिवालय का संचालन किये जाने प्रकरण संज्ञान में आने पर मुख्य विकास अधिकारी द्वारा उनको निलम्बित कर दिया गया , इस प्रकारण को गम्भीरता से लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस द्वारा जिला पंचायत राज अधिकारी को कड़े निर्देश दिये गये कि शासन की मंशा के अनुरूप समस्त पंचायत भवनों में पंचायत सचिवालय का संचालन संदिग्ध प्रतीत होता है , ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पर्यवेक्षण एवं स्थलीय सत्यापन में कमी होने के कारण ही शहर से सटे हुए विकास खण्ड में भी इस जैसी लापरवाह स्थिति उत्पन्न हुयी , परन्तु सहायक विकास अधिकारी (पं0) अथवा स्वयं जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा पंचायत भवन का निरीक्षण कर बहुत ही कम आख्या प्रस्तुत किया जा रहा है , यह स्थिति संतोषजनक नहीं है , उन्होंने कहा कि शासनादेश के विपरीत कोई भी कमी पायी जाये तो सम्बन्धित सचिव ग्राम पंचायत और पंचायत सहायक के विरूद्ध कठोर कार्यवाही भी सुनिश्चित करें , आदेश को गम्भीरता से लेते हुये समयबद्ध तरीके से अनुपालन कराना सुनिश्चित करें ,