मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सीस मैरी स्कूल के एनुअल फंक्शन में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आज बरौंधा स्थित सीस मैरी स्कूल के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे बच्चों के रंगारंग कार्यक्रम की शुरुआत किया , सीस मैरी स्कूल के एनुअल फंक्शन एवं ओपनिंग सेरेमनी के कार्यक्रम में निवर्तमान अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने जहा मुख्य अतिथि रहे तो वही कजरी गायिका पद्य विभूषण से नवाजी गई अजीता श्रीवास्तव ने विशिष्ट अतिथि के रूप में शिरकत किया , दोनो अतिथियों का विद्यालय प्रबंधन द्वारा पुष्पगुच्छ देकर माला पहनाकर स्वागत किया , दोनो अतिथियों द्वारा भगवान के छाया चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया , विद्यालय के बच्चों द्वारा बारी बारी से शानदार रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया , बच्चों द्वारा पेश किये गए कार्यक्रम को देखकर अभिभावकों व मौजूद लोगो द्वारा तालियों की तड़तड़ाहट से पूरा हाल गूंजने लगा , इस मौके पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा की देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई शिक्षा नीति से शिक्षा के स्तर को लगातार ऊंचा कर रही है , उत्तर प्रदेश में भी भाजपा सरकार में प्राथमिक विद्यालयों का कायाकल्प हुआ है , हमारे देश के बच्चे अनुशासन संस्कार और शिक्षा के बल पर विदेशों में भी भारत का नाम रौशन कर रहे है , इस मौके पर पंकज पाण्डेय, किरन पाण्डेय, रोशनी सिंह, प्रीतिमा सिंह, स्वाति दुबे, समीर दुबे, शैलेश पाण्डेय, सुषमा गुप्ता सहित अन्य और लोग मौजूद रहे ,