मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष सिक्किम के नये राज्यपाल को बधाई देने उनके आवास पर पहुचे
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आज सिक्किम के नये राज्यपाल बनने पर लक्ष्मण आचार्य जी से मुलाकात कर उनको बधाई देने वाराणसी के रामनगर उनके आवास पर पहुचे , वाराणसी के रामनगर स्थित आवास पर सिक्किम के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य जी और निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल के बीच काफी देर तक वार्ता हुआ , हम आपको बता दे कि निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल और पूर्व राज्यमंत्री , विधान परिषद सदस्य , व भाजपा के दिग्गज नेता लक्ष्मण आचार्य से बीच बहुत पुराने और अच्छे सम्बन्ध शुरू से है , सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल बनने की जानकारी होते ही निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल अपने लाव लश्कर के साथ लक्ष्मण आचार्य जी के वाराणसी स्थित रामनगर आवास पर पहुचकर उनको बधाई दिया , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि लक्ष्मण आचार्य जी पार्टी के वरिष्ठ नेता है उनका प्यार और आशीर्वाद हमेशा मुझे मिलता रहा , कर्मठ आपसी भाई चारा और समाज में हर व्यक्ति के बीच शामिल होकर लोगो के दुःख सुख में शामिल होने की वजह से काफी लोकप्रिय है , सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल बनने पर हम लोगो ने उनको बधाई दिया है ,