मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने सामूहिक विवाह में पहुचकर नये जोड़ो को दिया आशीर्वाद
मिर्ज़ापुर कछवा गढ़ौली धाम में सरकार की ओर से आयोजित 1008 सामूहिक गरीब कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में जनपद के कार्यक्रम में पहुचे निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लिया , सामूहिक विवाह कार्यक्रम में कुल 975 जोड़ो का विवाह आज संपन्न हुआ , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल जनपद के अन्य प्रतिनिधियों व आलाधिकारियों के साथ विवाह कार्यक्रम में पहुचकर वर-वधु को आशीर्वाद दिया , हम आपको बता दे कि कछवा क्षेत्र के गढ़ौली धाम में सरकार की ओर से श्रम विभाग द्वारा आयोजित 1008 सामूहिक गरीब कन्याओं के विवाह कार्यक्रम में 1041 कन्याओं ने विवाह के लिए आवेदन किया था , लेकिन आज आयोजित विवाह समारोह में कुल 975 जोड़ो का सामूहिक विवाह संपन्न हुआ , जिसमे हिंदू धर्म से 961 जोड़े , एवं मुस्लिम धर्म के 12 जोड़े , एवं बौद्ध धर्म के दो कन्याओं का विवाह कराया गया , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आशीर्वाद समारोह के बाद कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गरीब कन्याओं की विवाह के लिए बहुत बड़ी योजना चलाया है , अब गरीबो का विवाह भी किसी अमीर की विवाह से कम नही होता , शादी विवाह के बाद कन्याओं के खाते में सरकार द्वारा 75 हजार रुपये भी ट्रान्सफर कर दिया जाता है ,