मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने संगोष्ठी कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी के अभिभाषण पर संगोष्ठी कार्यक्रम जो बथुआ वार्ड में भाजपा नगर मंडल पश्चिम के शक्ति केन्द्र चोरवाबारी शक्ति केन्द्र आयोजित किया गया था , कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुचे , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने संगोष्ठी कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुछ ही महीने पहले देश ने अपने आजादी के 75 वर्ष पूरे करके आजादी के अमृत काल में प्रवेश किया है , अमृतकाल का यह 25 वर्ष का काल खंड स्वतंत्रता की स्वर्णिम शताब्दी का और विकसित भारत के निर्माण का कालखंड है , 25 वर्ष हम सबके और देश के प्रत्येक नागरिक के लिए कर्तव्यो की पराकाष्ठा करके दिखाने का है , देश की मोदी सरकार ऐसा भारत बनाना चाहते है जिसमे कोई गरीबी न हो, जिसका मध्यम वर्ग भी वैभव से युक्त हो , ऐसा भारत जिसकी युवा शक्ति और नारी शक्ति , समाज और राष्ट्र को दिशा देने के लिए सबसे आगे खड़ी हो , जिसके युवा समय से दो कदम आगे चलते हो , मोदी सरकार को देश के लोगों ने सेवा का अवसर दिया है , तो मोदी जी ने तब सबका साथ , सबका विकास के मंत्र से शुरूआत किया जिसमें सबका विश्वास और सबका प्रयास भी जुड़ गया , तो वही कार्यक्रम संयोजक नितिन विश्वकर्मा ने कहा की आज भारत में एक स्थिर , निडर , निर्णायक और बड़े सपनों के लिए काम करने वाली सरकार है , कार्यक्रम संयोजक मनोज दमकल ने कहा की आज भारत दुनिया के 10 नम्बर की अर्थव्यवस्था में मोदी सरकार पांचवे नम्बर पर पहुंच गए हैं , अध्यक्षता शिवकुमार पटेल और कार्यक्रम का संचालन मनोज दमकल ने किया ,