मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने श्याम सुन्दर केशरी को प्रत्याशी बनाये जाने पर शीर्ष नेतृत्व को दिया धन्यवाद
मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद से श्याम सुन्दर केशरी को भाजपा प्रत्याशी बनाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद दिया , उन्होंने कहा कि मिर्ज़ापुर नगर पालिका क्षेत्र में जिस विकास की राह को हम जनता के लिए आगे बढ़ाने का कार्य किये थे , उसे श्याम सुन्दर केशरी के नेतृत्व में बल मिलेगा , हम भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को धन्यवाद देते है कि उन्होंने श्याम सुन्दर केशरी को मिर्ज़ापुर नगर पालिका अध्यक्ष उम्मीदवार बनाया ,