मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने नर्सिंग छात्र छात्राओं को लैपटॉप और स्मार्ट वितरण किया
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल आज जंगी रोड के स्थित पॉपुलर हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुचने पर कार्यक्रम आयोजकों द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया , दरसल प्रदेश सरकार की योजना के तहत आज पॉपुलर हॉस्पिटल में नर्सिंग के छात्र छात्राओं को लैपटॉप और स्मार्ट फोन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था , विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुचे निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने नर्सिंग के कई छात्र छात्राओं को लैपटॉप और स्मार्ट फोन का वितरण किया , उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे फ्री लैपटॉप और स्मार्ट फोन योजना के अंतर्गत नर्सिंग के छात्र छात्राओं को लैपटॉप और स्मार्ट फोन मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी साफ झलक रहा था , इस मौके पर निवर्तमान पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कहा की आज के आधुनिक दौर में ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छात्र छात्राओं को इसकी जरूरत पड़ती है , उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा इन मेधावी छात्रों को लैपटॉप और स्मार्ट फोन देकर हमारी सरकार ने इन छात्र छात्राओं के पढ़ने के हौसले को और आगे बढ़ाने का काम किया है , कोरोना महामारी में नर्सिंग के छात्र छात्राओं ने जिस तरह से अपनी जान की बाजी लगाकर महत्वपूर्ण योगदान दिया था , वो काफी सराहनीय रहा , उन्होंने कहा कि छात्र छात्राओ को लैपटॉप और स्मार्ट फोन मिलने से इनके आगे की पढ़ाई आधुनिक दौर में सुविधाजनक होगी , ये सभी बच्चे समाज के लिए आगे और बेहतर कार्य कर पायेंगे , इस मौके पर डॉ० आर०पी० सिंह , डॉ० प्रवीण सिंह , अर्चना भारती , बबिता , दीपमाला , इंदु देवी , कल्पना चौधरी के साथ और भी लोग मौजूद रहे ,