मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष ने छानबे विधानसभा में बूथ सत्यापन को लेकर की बैठक
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने आज छानबे विधानसभा में बूथ सत्यापन अधिकारी एवं शक्ति केंद्र संयोजको के साथ बूथ सत्यापन को लेकर बैठक किया , निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने छानबे विधानसभा दुबार मण्डल के नदगहना , दुबार कला , तेंदुआ कला , जैकर कला , मड़वा , नेवादा सेक्टर के बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं बूथ सत्यापन अधिकारियों एवं संयोजकों के साथ बैठक किया , बैठक में निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने आलाकमान के निर्देश पर चल रहे बूथ सशक्तिकरण अभियान के अंतर्गत छानबे विधानसभा में बूथ सत्यापन बैठक में कार्यकर्ताओ को पन्ना प्रमुख बनाने की जिम्मेदारी सौंपी , साथ ही कार्यकर्ताओ को बूथ वाइस व्हाट्स ग्रुप और सरल ऐप भी मोबाइल में इंस्टाल करवाने की जिम्मेदारी सौंपी , उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को छः अप्रैल तक बूथ सत्यापन करने का निर्देश देते हुए उन्होंने कहा की आगामी उपचुनाव में प्रत्येक बूथ मजबूत होना बहुत जरूरी है , जब हर बूथ मजबूत रहता है तो जीत का अंतर बढ़ जाता है , चुनावो में एक-एक वोट अमूल्य होता है , इसीलिए पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रत्येक बूथ का सत्यापन जरूरी है , जब हर बूथ मजबूत होगा तो सफलता निश्चित ही मिलती है , इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष राम बलि गुप्ता , संतोष दुबे, पारस नाथ शर्मा ,ओमनारायण राय, प्रभुनाथ जायसवाल, प्रदीप शर्मा, विशाल शर्मा, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे ,