मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष का बूथ सत्यापन अभियान को लेकर बैठकों का दौर जारी
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल भाजपा हाई कमान के आदेशो को पालन करते हुए बूथ सशक्तिकरण अभियान के तीसरे दिन भी छानबे विधानसभा लालगंज मण्डल के जासा , चितौली , बस्तरा राजा , बड़डीहा , गंभीरपूरा के बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं बूथ सत्यापन अधिकारियों एवं शक्ति संयोजकों के साथ बैठक किया , इस बैठक में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को बूथ सत्यापन के साथ पन्ना प्रमुख बनाने की जिम्मेदारी सौंपी , इसके साथ कार्यकर्ताओ को बूथ वाइस , व्हाट्स ग्रुप और सरल ऐप भी मोबाइल में इंस्टाल करने और करवाने की जिम्मेदारी भी सौंपी , उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को छः अप्रैल तक बूथ सत्यापन कर लेने के लिए निर्देशित किया , इस मौके पर उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ताओ को हर बूथ मजबूत करना है , इसके लिए प्रत्येक सेक्टर के बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाकर बूथ सत्यापन जरूरी हैं , भाजपा के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर पार्टी के दिए कार्य को पूरा करे , जिससे छानबे विधानसभा के प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जा सके , उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओ ने हर चुनाव में भाजपा को बढ़त दिलाने का कार्य किया है , इसीलिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ के सेक्टर को मजबूत करने में अपना योगदान दे , इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष राम शिरोमणि मौर्या , मण्डल महामंत्री देवेन्द्र त्रिपाठी , राजेन्द्र पाठक , जय सिंह बूथ सत्यापन अधिकारी नीरज कुमार सिंह , रविन्द्र कुमार प्रजापति सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे ,