मिर्ज़ापुर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष का आज चौथे दिन भी बूथ सत्यापन अभियान जारी रहा
मिर्ज़ापुर निवर्तमान नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल का आज चौथे दिन भी छानबे विधानसभा क्षेत्र में बूथ सत्यापन अभियान जारी रहा , उन्होंने आलाकमान के निर्देश का पालन करते हुए बूथ सशक्तिकरण अभियान के चौथे दिन छानबे विधानसभा गड़बड़ा मण्डल के हथेड़ा , पवारी कला , भेसौड़ , महूगड़ी , देवहत , नेवादा , बरौंधा सेक्टर के बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं , बूथ सत्यापन अधिकारियों एवं शक्ति संयोजकों के साथ बैठक किया , बैठक में निवर्तमान पालिकाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओ को बूथ सत्यापन के साथ पन्ना प्रमुख बनाने की जिम्मेदारी सौंपी , इसके साथ कार्यकर्ताओ को बूथ वाइस व्हाट्स ग्रुप और सरल ऐप भी मोबाइल में इंस्टाल करने और करवाने की जिम्मेदारी भी सौंपी , उन्होंने सभी कार्यकर्ताओ को छः अप्रैल तक बूथ सत्यापन कर लेने के लिए निर्देशित किया , इस मौके पर उन्होंने कहा की सभी कार्यकर्ताओ को हर बूथ मजबूत करना है , इसके लिए प्रत्येक सेक्टर के बूथ पर पन्ना प्रमुख बनाकर बूथ सत्यापन जरूरी हैं , भाजपा के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगकर पार्टी के दिए कार्य को पूरा करे , जिससे छानबे विधानसभा के प्रत्येक बूथ को मजबूत किया जा सके , आप सभी कार्यकर्ताओ ने हर चुनाव में भाजपा को बढ़त दिलाने का कार्य किया है , इसीलिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्रत्येक बूथ के सेक्टर को मजबूत करने में अपना योगदान दे , इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे ,