मिर्ज़ापुर निकाय चुनाव में मंत्री अनुप्रिया पटेल, मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, व अन्य अधिकारियों ने दिया वोट
मिर्ज़ापुर जनपद में हो रहे निकाय चुनाव में केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल , मंडलायुक्त , जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी सहित सभी ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया , केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल अपना वोट वार्ड नम्बर-15 गुप्तराम इंटर कॉलेज शुक्लहा स्टेशन वार्ड में दिया , तो वही मंडलायुक्त मुथुकुमार स्वामी बी. ने अपने मताधिकार का प्रयोग बरौधा पोलिंग संख्या 14 में किया , जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने बिसुंदरपुर इंटर कॉलेज के पोलिंग बूथ संख्या 17 पर महिलाओं की लाईन में कतारबद्ध होकर अपना वोट डाला , मुख्य विकास अधिकारी द्वारा फतहा प्राथमिक विद्यालय में अपना मतदान किया ,