मिर्ज़ापुर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत के आरोप में 39वी PAC आरक्षी हिरासत में
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने कटरा कोतवाली थाने में तहरीर देकर अपनी नाबालिग आठ वर्षीय पुत्री के साथ 39वी वाहिनी पीएसी आरक्षी पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दिया , कटरा कोतवाली पुलिस ने 39वी PAC आरक्षी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है , अपर पुलिस अधीक्षक नगर के मुताबिक थाना कोतवाली कटरा पर एक महिला द्वारा शिकायत की गयी कि उसकी 08 वर्षीय पुत्री के साथ उसके पति के दोस्त जो आरक्षी पीएसी में तैनात है उनके द्वारा अश्लील हरकत की गयी , प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली कटरा पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपित आरक्षी सुधीर कुमार निलंबित, 39वीं वाहिनी पीएसी पुत्र स्व0रामखेलावन राम निवासी सरायमीर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही की जा रही है ,