मिर्ज़ापुर नवागत अपर जिला जज FTC जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण
मिर्ज़ापुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नवागत अपर जिला जज (एफ.टी.सी) / सचिव लाल बाबू यादव ने आज जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया , कारागार के प्रत्येक बैरकों में अपर जिला जज के साथ प्रभारी जेल अधीक्षक सुबाष चन्द यादव ने संयुक्त रूप से व्यक्तिगत तौर पर जाकर एक-एक बन्दियों से उनके स्वास्थ्य , इलाज , दवा , पेयजल , नास्ता खाने व मुकदमें में पैरवी में अधिवक्ता होने अथवा न होने की जानकारी प्राप्त किया , साथ ही स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए बन्दियों के लिये उपलब्ध शौचालयों एवं जेल नालियों के साफ-सफाई की व्यवस्था का भी निरीक्षण किये , उन्होंने कहा कि किशोर बैरक में निरूद्ध बालको संवासियों को शिक्षा व खेल कुद से सम्बन्धित सामग्री तथा शिक्षा परक एवं रोजगार परक शिविरों का आयोजन कराकर उन्हें प्रशिक्षित किये जाए , महिला बैरक मर कुल 46 महिला बन्दियों से व्यक्तिगत तौर पर सम्पर्क कर उनके समस्याओं को सूना और महिला जेल वार्डन को निर्देशित किये कि महिला बन्दियों की कोई भी समस्या हो तो अविलम्ब जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्र के माध्यम से सूचित करें ,