मिर्ज़ापुर नवरात्र मेला की तैयारियों का जिलाधिकारी ने अधिकारियों संग किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल में मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम शुरू होने वाले 14/15 अक्टूबर की मध्य रात्रि से शारदीय नवरात्र मेला की तैयारियों का आज जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने सभी सम्बन्धित विभागो के अधिकारियों संग निरीक्षण किया , पूरे मेला क्षेत्र का भ्रमण करते हुए जिलाधिकारी
द्वारा रोडवेज परिसर में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के द्वारा लगायी जाने वाली वर्तमान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रसार प्रसार से सम्बन्धित प्रदर्शनी एवं विन्ध्य तीर्थ विकास परिषद/महोत्सव समिति के द्वारा सम्पन्न कराये जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थल एवं तैयारियों का निरीक्षण किया , विन्ध्य विद्यापीठ इण्टर कालेज में यात्रियो के रूकने के लिए टेन्ट, रैन बसेरा व अस्थायी शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया , साथ ही कालेज के खाली कक्ष में पुलिस/होमगार्ड के जवानो के रूकने के लिए भी व्यवस्था कराने को कहा , मन्दिर जाने वाले मार्गो, दीवान घाट, दुर्गा घाट, बलुआ घाट, पक्का घाट, कचैड़ी गली, न्यू0वी0आई0पी0 मार्ग, कारीडोर परिक्रमा परिपथ, पुरानी वी0आई0पी0 मार्ग आदि पर भ्रमण कर सभी व्यवस्थाए पूर्ण कराने तथा साफ सफाई के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया गया ,