मिर्ज़ापुर नवरात्रि ड्यूटी में लगे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो की गई ब्रीफिंग
मिर्ज़ापुर विन्ध्याचल मां विन्ध्यवासिनी देवी , कालीखोह व अष्टभुजा धाम मंदिर में शारदीय नवरात्रि ने डियूटी में लगे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियो की पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन’ व जिलाधिकारी ‘प्रियंका निरंजन ने शारदीय नवरात्रि मेला को निर्बाध एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने को लेकर पुलिस कर्मियों एवं अन्य विभागों से ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारी की ब्रीफिंग कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया , विभिन्न जनपदों व प्रदेशों एवं देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से दर्शन पूजन करने में कोई दिक्कत न हो , विन्ध्याचल नवरात्रि मेला राज्यस्तरीय मेला घोषित किया गया है , सम्पूर्ण मेला व्यवस्था के नोडल अधिकारी ‘नितेश सिंह’ (अपर पुलिस अधीक्षक नगर ) को बनाया गया है तथा पुलिस मेला अधिकारी ‘मनोज कुमार गुप्ता (क्षेत्राधिकारी नगर) को तथा मेला प्रबंध के लिए गठित मेला प्रकोष्ठ का प्रभारी ‘निरीक्षक-नरेन्द्र कुमार सिंह’ को बनाया गया है , सम्पूर्ण मेला क्षेत्र को 02 सुपर जोन, 10 जोन एवं 21 सेक्टर जोन में विभाजित किया गया है , प्रत्येक सुपर जोन, जोन व सेक्टर के प्रभारी अधिकारी क्रमशः अपर पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक व निरीक्षक स्तर के पुलिस अधिकारी बनायें गए है , ड्यूटी में लगे सभी पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण की ब्रीफिंग के दौरान निर्देशित किया गया कि ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी/कर्मचारीगण मां विन्ध्यवासिनी, अष्टभुजा व काली खोह का दर्शन पूजन करने आने वाले श्रद्धालुजन/दर्शनार्थियो को सुगम एवं सुरक्षित ढ़ंग से दर्शन-पूजन कराना सुनिश्चित करेंगें तथा गर्भ गृह में प्रवेश पूर्णतया प्रतिबंधित रहेगा,