मिर्ज़ापुर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी पूजा पाठ के साथ संभाली अध्यक्ष की कुर्सी
मिर्ज़ापुर नवनिर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने आज सोमवार की सुबह तमाम सभासदों व पार्टी नेताओं के साथ लालडिग्गी स्थित पालिका के प्रधान कार्यालय पहुंचकर मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान के साथ पूजा पाठ कर औपचारिक रूप से पालिका का कार्य भार ग्रहण किया , ईओ अंगद गुप्ता द्वारा नवनिर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष और सभासदों को पुष्प देकर सम्मानित किया , इस दौरान जीत कर आए नवनिर्वाचित सभासदों ने एक-एक कर परिचय प्राप्त किया , पालिका के तमाम विभागाध्यक्षों , अधिकारियो एवं कर्मचारियों से नवनिर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष ने परिचात्यामक मुलाकात किया , इस मौके पर नवनिर्वाचित पालिकाध्यक्ष ने कहा है की सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ नगर में विकास कार्यों को कराया जाएगा , चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादे को प्राथमिकता देकर पूरा करूंगा , जनता के सहयोग से नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने में कोई कोर कसर नही छोड़ी जायेगी , गंगा घाटों पर सफाई का विशेष ध्यान दिया जायेगा , इस मौके पर सभी नवनिर्वाचित सभासद, अशुकांत चुनाहे, पूर्वी नगर अध्यक्ष मनीष गुप्ता, गौरव उमर, अंशुमाली मिश्रा, नितिन गुप्ता, अमित श्रीनेत सहित अन्य लोग मौजूद रहे ,