मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद ने बीते चार दिनो में नगर क्षेत्र से 169 बन्दर को पकड़वाया
मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र से बीते चार दिनो में 169 बन्दर को पकड़वा कर जंगलों में छुड़वाया , नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी के निर्देश पर चल रहे बंदर पकड़ो अभियान के अंतर्गत नगर के पक्का पोखरा, महंत शिवाला, संगमोहाल, बाजीराव कटरा इलाके से बीते चार दिनो के अंदर 169 बंदरो को पकड़कर सिरसी के जंगलों में छोड़ा गया , नगर क्षेत्र में बंदरों के बढ़ते आतंक को देखते हुए बंदर पकड़ने वाली टीम को बाहर से बुलाया गया है, जो लगातार नगर के विभिन्न क्षेत्रों में पिंजड़ा लगाकर बंदरो को पकड़ने का कार्य कर रही है, नपाध्यक्ष ने कहा की जनता की शिकायत पर बाहर से बंदरो को पकड़ने वाली टीम बुलाई गई है, बंदरो को पकड़कर सिरसी के जंगलों में छोड़ा जा रहा है , कल विंध्याचल इलाके में टीम द्वारा पिंजड़ा लगाकर बंदरो को पकड़ा जायेगा ,