मिर्ज़ापुर नगर पालिका टीम ने छठ महापर्व के मद्देनजर आवारा पशुओं को पकड़ने का चलाया अभियान
मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद की टीम ने छठ महापर्व के मद्देनजर आज नगर के विभिन्न मुहल्लों में आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया , नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता के निर्देश पर नगर में निराश्रित गौवंशो को पकड़ने का अभियान चलाकर कई छुट्टा पशुओ को पकड़ा गया , नगर के नारघाट , बरियाघाट , कचहरी , और घोड़े शहीद तक चले इस अभियान में कई आवारा पशुओं को पालिका के टीम ने पकड़ा , अधिशासी अधिकारी अंगद गुप्ता ने बताया कि पालिका द्वारा पिछले कई दिनों से छुट्टा एवं पालतू गौवंशो को पकड़कर गौशाला भेजा जा रहा है , पालतू पशु पकड़ने जाने पर जुर्माने की कार्यवाही भी की जा रही है ,