मिर्ज़ापुर नगर पालिका क्षेत्र में सड़कों का हाल बे-हाल आये दिन धस जा रही गाड़िया
मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद क्षेत्र में ज्यादा तर सड़कों का हाल बे-हाल है , कही हल्की बारिश में जलभराव हो जाता है , तो कही कीचड़ों का अंबार लग जाता है , तो वही आये दिन गाड़िया सड़को में धस जा रही है , अभी कुछ दिनों पहले हल्की बारिश होने की वजह से सबरी नटवा मार्ग पर मिट्टी और पानी मिलकर कीचड़ों का अंबार लग गया था , पैदल तो दूर बाइक सवार को भी आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता रहा , बीती रात नगर के मुकरी बाजार के पास एक डीसीएम ट्रक सड़को में धस गयी , ये घटना कोई पहली बार नही हुआ है , अमृत जल योजना के तहत खोदी गयी सड़को को मिट्टी डालकर पाट दिया गया , उसमे गिट्टी था ही नही स्थानीय लोग बताते है कि आये दिन कोई न कोई गाड़ी धस जाती है , बरसात शुरू होते ही कई समस्या नगर पालिका क्षेत्र में शुरू हो गया है ,