मिर्ज़ापुर नगर निकाय चुनाव के लिए जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र के मतदान केन्द्रो का किया निरीक्षण
मिर्ज़ापुर नगर निकाय चुनाव शान्ति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए आज जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने नगर क्षेत्र के कई मतदान केन्द्रो का स्थलीय निरीक्षण किया , जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा बताया गया कि निर्वाचन-2023 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत नगर क्षेत्रान्तर्गत मतदान केन्द्र जिसमे राजकीय इण्टर कालेज महुवरिया , ए0एस0 जुबली इण्टर कालेज, घंटा का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, के साथ खिड़की, पेयजल, शौचालय वगैरह का निरीक्षण किया गया , कमियों को दूर करने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है ,