मिर्ज़ापुर नगर निकाय चुनाव के आखिरी दिन भाजपा ने झोंकी ताकत बड़े बड़े दिग्गज रथ पर सवार
मिर्ज़ापुर नगर निकाय चुनाव के आखिरी दिन मिर्ज़ापुर नगर पालिका परिषद भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार को लेकर पूरी ताकत झोंक दिया , कार्यकर्ताओ व नेताओ के बल पर भारी भरकम जुलूस निकालकर विपक्षियों को ताकत का एहसास कराया , बड़ी संख्या में महिलाओं ने जुलूस में अपनी बुलन्द आवाज से समा बांध बुलडोजर पर सवार दिखाई पड़ी , तो वही जुलूस के पीछे भारतीय जनता पार्टी के बड़े बड़े दिग्गज नेताओ की फौज भाजपा रथ पर सवार जनता से भाजपा प्रत्याशी श्याम सुन्दर केसरी के पक्ष में वोट करने की अपील करते दिखाई पड़े , रथ पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंन्द गोपाल गुप्ता नंन्दी , पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल , MLC विनीत सिंह , जैसे कई दिग्गज नेता नगर क्षेत्र में भ्रमण करने के दौरान जनता से अपील करते रहे ,