मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में दो जून तक रूट डायवर्जन पोलिंग पार्टियां रवानगी व वापसी में हैवी ट्रैफिक होने की सम्भावना
मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के राजकीय पालीटेक्निक कालेज बथुआ से ईवीएम के साथ अपने-अपने मतदान केन्द्र पर रवाना और मतदान समाप्त होने पर पोलिंग पार्टियां द्वारा स्ट्रांग रुम में ईवीएम मशीनो को जमा करने के दौरान हैवी ट्रैफिक होने की सम्भावना को देखते हुए 30 मई से 02 जून तक प्रातः06.00 बजे के बाद से रात्रि 22.00 बजे तक भारी वाहनो का शहर में प्रवेश वर्जित रहेगा , नटवां तिराहा से शीतला मन्दिर बथुआ तिराहा, राबर्ट्सगंज से बथुआ तिराहा, समोगरा बाईपास से बथुआ तिराहा की तरफ मतदान सम्बन्धी अनेक वाहनों के आवागमन से हैवी ट्रैफिक होने की सम्भावना है , नटवा तिराहे से बथुआ तिराहा की तरफ सिर्फ हल्के चार पहिया वाहन/दो पहिया वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा, तीन पहिया आटो/ई-रिक्शा को शास्त्री ब्रिज से जान्हवी तिराहा इमामबाड़ा होते हुये शहर की तरफ प्रवेश दिया जायेगा, सभी प्रकार की रोडवेज बसों/प्राइवेट बसों को नटवा तिराहा से गैपुरा चौराहा, विजयपुर, लालगंज, बरकछां, मुहकोचवां, राबर्ट्सगंज तिराहा होते हुवे शहर की तरफ प्रवेश दिया जायेगा, समोगरा बाई-पास से बथुआ तिराहे की तरफ सिर्फ दोपहियां वाहनो को ही प्रवेश दिया जायेगा, अन्य सभी वाहनों को समोगरा बाई-पास से बरकछां, राबर्ट्सगंज तिराहा होते हुवे शहर की तरफ प्रवेश दिया जायेगा, किसी भी लिंक रोड से गांधीघाट पुलिया पहुंच कर बथुआ की तरफ जाने वाले सभी वाहनो को लोहंदी महावीर मन्दिर होते हुवे सबरी चौराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, राबर्ट्सगंज तिराहे से बथुआ तिराहे की तरफ केवल हल्के चार पहिया/दो पहिया वाहनों की ही प्रवेश दिया जायेगा, रतनगंज से पथरहिया ओवर ब्रिज होते हुवे बथुआ तिराहा की तरफ आने वाले सभी प्रकार के तीन/चार पहिया वाहनों को रतनगंज से संगमोहाल होते हुवे रोडवेज की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, नटवा से बथुआ होते हुवे पालीटेक्निक की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनो को सेप्टनमील होते हुवे राबर्ट्सगंज तिराहे की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, राबर्ट्सगंज तिराहा की तरफ से बथुआ तिराहा होते हुवे पालीटेक्निक की तरफ जाने वाले वाहनों को बथुआ तिराहा से नटवा तिराहा की तरफ डायवर्ट कर दिया जायेगा, गांधीघाट पुलिया से पालिटेक्निक की तरफ व बथुआ तिराहा से पालिटेक्निक की तरफ सिर्फ चुनाव सम्बन्धी वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा , प्रयागराज से वाया विन्ध्याचल, नटवा तिराहा, बथुआ तिराहा होकर रोडवेज बस स्टैण्ड आने वाली रोडवेज बसो को गैपुरा चौराहा से वाया लालगंज, बरकछा, राबर्ट्सगंज तिराहा से रोडबेज स्टैण्ड जाने की अनुमति होगी, इसी प्रकार वाराणसी की तरफ से आने वाली रोडवेज बसें जो वाया शास्त्री ब्रिज ,नटवा तिराहा ,बथुआ तिराहा होकर रोडवेज बस स्टैण्ड आती है उनके लिए वाया पक्कापुल चुनार, बरकछा, राबर्ट्सगंज तिराहा से रोडवेज बस स्टैण्ड मीरजापुर व शास्त्री ब्रिज ,नटवा तिराहा ,गैपुरा चौराहा, लालगंज, बरकछा राबर्ट्सगंज तिराहा होते हुए रोडबेज बस स्टैण्ड की तरफ डायवर्ट किया जायेगा ,