मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में घुसी नील गाय ने दौड़ से मचाया तांडव कई लोग घायल वन विभाग ने रेस्क्यू कर पकड़ा
मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र में आज एक नील गाय बहक कर पाश इलाके ने आ गया था , जिसने सड़क पर चल रहे बाइक सवार से लेकर राहगीरों को दौड़ते हुए घायल करते हुए , भटवा की पोखरी के देशी शराब के ठेके में घुस गई , आस पास के लोगो ने देशी शराब के ठेके का बाहर से दरवाजा बन्द कर वन विभाग व पुलिस को इसकी सूचना दिया , उससे पहले नील गाय शहर के कई क्षेत्रों में अपनी दौड़ का तांडव मचाते हुए कई लोगो को घायल कर अस्पतालों का रास्ता दिखा था , वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर कड़ी मशक्कत के बाद नील गाय को पकड़ा , दरअसल आज सुबह एक नीलगाय बहक कर शहर की ओर चला आया , नई जगह भीड़भाड़ को देखकर इधर उधर भागते हुए रोड पर दौड़ता रहा जिसकी चपेट में आकर करीब आधा दर्जन लोगों घायल हो गए , किसी तरह वह भटवा की पोखरी स्थित देशी शराब की दुकान में घुस गया , और लोगों ने उसे मधुशाला के अन्दर बंदकर पुलीस एवं वन विभाग को इसकी सूचना दिया , वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत के बाद जाल लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन कर नीलगाय को पकड़ा गया , जिसे पास के जंगल में ले जाकर वन विभाग की टीम छोड़ने की बात कहा गया ,