मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के प्राइवेट डाक्टरों ने विकास प्राधिकरण से मिले नोटिस का विरोध करते हुए ADM को सौपा ज्ञापन
मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के प्रतिष्ठित प्राइवेट डाक्टरों जो पिछले 30 से 35 वर्षो से अपने हॉस्पिटल पर बीमार लोगो का इलाज करते आ रहे है, उन्हें विन्ध्य विकास प्राधिकरण द्वारा नोटिस जारी किया गया कि बगैर मानचित्र पास कराए रिहायशी भवन में हॉस्पिटल संचलित किया जा रहा है , जब कि डाक्टरो का कहना है कि हम लोगो ने अपने हॉस्पिटल का मानचित्र पास कराया है, पिछले 30 से 35 वर्षो से अपने हॉस्पिटल पर हम लोग बीमार लोगो का इलाज करते आ रहे है, हॉस्पिटल का मानचित्र पास है इसके बावजूद हम लोगो को नोटिस देकर परेशान किया जा रहा है , नोटिस मिलने के बाद आज नगर के सभी प्रतिष्ठित प्राइवेट डाक्टरों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर इंडियन मेडीकल एसोसिएशन (IMA) के बैनर तले विरोध प्रर्दशन करते हुए , अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला को डाक्टरों ने ज्ञापन सौंपा , अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने डाक्टरो को पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है , दरसल विकास प्राधिकरण ने बीते दिनों नगर क्षेत्र के सभी डाक्टरो को एक नोटिस जारी किया है कि बगैर मानचित्र पास कराए रिहायशी भवन में हॉस्पिटल संचलित हो रहा है , नोटिस मिलने से नाराज़ प्राइवेट डॉक्टर आज जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया, प्राइवेट डॉक्टर्स की मांग है कि मरीजों के हित में चल रहे अस्पतालों को रियायत दी जाए, जिस पर अपर जिलाधिकारी शिव प्रताप शुक्ला ने डाक्टरों को दिया पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है ,