मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के कुछ मार्गो पर कल सुबह 08 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक रूट डायवर्जन रहेगा
मिर्ज़ापुर नगर क्षेत्र के कुछ मार्गो पर सुबह 08 बजे से रूट डायवर्जन रहेगा, 1-गिरधर चौराहा से B.L.J. ग्राउण्ड की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनो को प्रवेश नही दिया जायेगा, गिरधर चौराहा से वाहनो को वाया वासलींगंज, संकटमोचन, जिला अस्पताल होकर कचहरी चौकी की तरफ डायवर्ट किया जायेगा, 2- तहसील चौराहे से B.L.J. ग्राउण्ड की तरफ केवल अनुमति प्राप्त वाहनो को ही प्रवेश दिया जायेगा अन्य वाहनो को पुलिस लाइन ग्राउण्ड व भरुहना की तरफ डायवर्ट किया जायेगा,3-आमघाट, बरकछा, करनपुर, रोडवेज की तरफ से वाया भरुहना चौराहा होकर तहसील चौराहा से जनसभा की तरफ जाने वाले सभी प्रकार के वाहनो को विन्ध्यवासिनी पब्लिक स्कूल में बने पार्किंग स्थल में पार्क कराया जायेगा, 4-कछवा, विसुन्दरपुर व शहर की तरफ से आने वाले वाहनो कों पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में पार्क कराया जायेगा, 5-यह डायवर्जन प्रातः 08.00 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक प्रभावी रहेगा, एम्बलेंस, पुलिस, अग्निशमन, इमरजेंसी वाहन मुक्त होंगे ,