मिर्ज़ापुर नगर के शास्त्री पुल के पास मार्बल गोदाम की दीवार गिरने से दबकर दो मजदूरों की मौत
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री पुल के पास राजस्थान मार्बल के गोदाम की दीवार गिरने से उसमें दबकर दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गयी , थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के लालडिग्गी पुलिस चौकी के पक्का पुल के पास राजस्थान मार्बल का गोदाम है, उसके बगल में विशाल सोनकर की मसले की फ़ैक्ट्री है , फैक्ट्री में काम कर रहे दो मजदूर शाहजहां पत्नी अशफाक निवासी गणेशगंज थाना कोतवाली कटरा उम्र लगभग 40 वर्ष व राकेश वर्मा पुत्र अर्जुन वर्मा निवासी घंटाघर थाना कोतवाली शहर उम्र लगभग 30 वर्ष बगल में मार्बल गोदाम की दीवार अचानक गिरने से मसाला फैक्ट्री में काम कर रहे दो मजदूरों की दबकर मौत हो गयी , सूचना मिलते ही मौके पर थाना कटरा कोतवाली व कई चौकी की पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच करते हुए दोनो मजदूरों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,