मिर्ज़ापुर नगर के मक़री खोह निवासी एक युवक कल शाम से है लापता परिजन हताश
मिर्ज़ापुर थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मक़री खोह निवासी एक युवक कल शाम से लापता हो गया है , जिसकी खोज करते हुए परिजन द्वारा पुलिस को भी सूचना दे दिया है , बताया जा रहा है कि युवक सतीश गुप्ता उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र अंजनी कुमार गुप्ता जो रहने वाला थाना कटरा कोतवाली क्षेत्र के मकरी खोह के है , कल शाम 3 बजे के आस पास घर से निकले तो लौट के घर नही आया , परिजनों के अनुसार उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ आ रहा है , जिसको लेकर परिवार के लोग काफी परेशान होकर हर तरफ खोज बिन करते हुए , पुलिस को भी सूचना दे दिया है , गायब युवक सतीश गुप्ता उम्र करीब 30 वर्ष , उसकी लंबाई: 5 फीट 5 इंच , मेंहदी कलर का शर्ट और पैंट पहने हुए है , परिजनों ने गायब युवक के बारे में कोई जानकारी देने वाले को 20 हजार रुपया इनाम देने की बात कही है , अगर किसी को इस युवक के बारे में कोई जानकारी हो तो सम्बंधित थाने या परिजन के मोबाईल न0 - 9877212382 , 9305508600 , 9956695662 पर फोन कर जानकारी दे सकते है ,