मिर्ज़ापुर नगर के पीलीकोठी व डंगहर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति 2 से 4 अगस्त तक 5 घंटे रहेगी बाधित
मिर्ज़ापुर नगर के पीलीकोठी व डंगहर क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति आज यानी 2 से लेकर 4 अगस्त तक सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक बाधित रहेगी , विद्युत वितरण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने द्वारा जानकारी दी गयी कि तारों के ऊपर से पेड़ों की डालियों की छंटाई की जायेगी , ताकि उपभोक्ताओं को निर्धारित बिजली आपूर्ति की जाए , इसकी वजह से जंगीरोड उपकेंद्र से निकले वाली पीलीकोठी फीडर व पथरहिया उपकेंद्र से निकली डंगहर फीडर की विद्युत आपूर्ति दो से चार अगस्त तक सुबह 11 बजे से लेकर शाम चार बजे तक बाधित रहेगी , तारों के ऊपर लटके पेड़ों की डालियों की छंटाई बिजली कर्मियों द्वारा किया जाएगा , इस क्षेत्र की जनता इस दौरान अपने बिजली सम्बन्धित जरूरी कार्य को पूर्ण कर ले ,