मिर्ज़ापुर नगर के नारघाट गंगा स्नान करते वक्त एक व्यक्ति की डूबने से मौत
मिर्ज़ापुर नगर के नारघाट पर आज गंगा स्नान करते वक्त एक व्यक्ति पैर फिसलने की वजह से गंगा नदी में डूब गया , सूचना मिलते ही मौके पर पहुची थाना कोतवाली शहर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से डूबे व्यक्ति के शव को गंगा नदी से बाहर निकलवाया , मिली जानकारी के अनुसार राहुल जो नगर के कच्ची सड़क रतनगंज का रहने वाला था , वह नारघाट पर गंगा स्नान करने गया हुआ था , स्नान के दौरान राहुल का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी मे जाकर डूब गया , जिसकी सूचना घाट पर मौजूद लोगों ने सम्बन्धी थाने पर दिया , मौके पर पहुची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरो की मदद से डूबे व्यक्ति के शव को गंगा नदी से बरामद कर पंचनामा भर आगे की कानूनी कार्यवाही को पूरा किया ,